अव्यवस्था के खिलाफ अलख जगाते रहे मुंशीजी
नंदगंज (गाजीपुर) : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शुक्रवार की शाम मुकेश श्रीवास्तव के आवास पर
By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 07:57 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 07:57 PM (IST)
नंदगंज (गाजीपुर) : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शुक्रवार की शाम मुकेश श्रीवास्तव के आवास पर मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती पर साहित्य विचार गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने कहा कि कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद्र ग्रामीण अंचलों के गरीबों के जीवनशैली को जिस निर्भीकता व सजल आंखों से कथा के रूप में प्रस्तुत किए वह अपने आप में अद्वितीय है। समाज की अव्यवस्था के खिलाफ हमेशा अलख जलाते रहे। उनके दिखाए रास्ते पर ही चलकर सच्चा समाजवाद लाया जा सकता है। गोष्ठी में ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार ¨सह, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, राहुल, शमीम आदि लोगों ने अपने विचार प्रकट किए। अध्यक्षता रवींद्र कुमार श्रीवास्तव व संचालन सत्यनारायण पांडेय ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें