पानी से लबालब सड़क के गड्ढों में रोपा धान
महाराजगंज (गाजीपुर) : एनएच-29 पर स्थानीय बाजार में नाली पाटने से जलजमाव होने पर शनिवार को ग्रामीणों
महाराजगंज (गाजीपुर) : एनएच-29 पर स्थानीय बाजार में नाली पाटने से जलजमाव होने पर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। जलजमाव में ट्रैक्टर चलाकर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
स्थानीय बाजार में दबंग नालियों को पाट दिए हैं। इसके चलते हल्की बारिश होने पर बाजार में जलजमाव हो जाता है। लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। दुकानदार व ग्राहक गंदा पानी से होकर जाने को विवश हैं। गंदा पानी घरों में घुस रहा है। इसके चलते संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। शिकायत करने पर भी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जनप्रतिनिधि इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। स्थानीय बाजार में विकास कार्य नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों को बाजार में घुसने नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में जयप्रकाश पासी, राजू
चौरसिया, प्रभुराम पांडेय, अनिल जायसवाल, शशिकांत ¨बद्रा, अशोक यादव, सद्दाम आदि थे।