आपराधिक घटनाओं के विरोध में करेंगे प्रदर्शन
बिरनो (गाजीपुर) : क्षेत्र के कहोतरी चट्टी पर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं
बिरनो (गाजीपुर) : क्षेत्र के कहोतरी चट्टी पर शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। प्रदेश में बढ़ रही लूट, हत्या, छिनैती की घटनाओं पर आक्रोश जताया गया। इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन का एलान किया गया। सह सचिव जनार्दन राम ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार किसान व मजदूर विरोधी काम कर रही है। यह हाल केंद्र सरकार का भी है। यह सरकार पूंजीपतियों व कारपोरेट घरानों की हो गई है। लूट, हत्या, चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हो रहा है। इसके विरोध में में 17 अगस्त को धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में रामलाल राम, मुरली प्रजापति, अंगद यादव, राघो ¨सह यादव, वीरेंद्र राय, अमरदेव, पारस राय, भोला राम, राजीव कुमार ¨सह, चतुरी राम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सीताराम यादव व संचालन रणधीर ¨सह ने किया।