अवकाश ने बढ़ाया जिले का मान
दिलदारनगर (गाजीपुर) : प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। इसके लिए मेहनत व लगन होनी चाहिए। कुछ ऐस
दिलदारनगर (गाजीपुर) : प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। इसके लिए मेहनत व लगन होनी चाहिए। कुछ ऐसा ही कर दिखाए हैं दिलदारनगर कस्बा के वार्ड आठ निवासी अवकाश कुमार गुप्ता।
नगर के सुभाष चंद्र गुप्ता के पुत्र अवकाश कुमार गुप्ता को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन नई दिल्ली (इसरो) की ओर से आयोजित परीक्षा में सफलता मिली है। इनका सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने बिरला इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालाजी रांची से बीसीए की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद घर पर रहकर तैयारी कर रहे थे। वर्तमान समय में वह सन साइन पब्लिक स्कूल कसेरा पोखरा में कंप्यूटर के शिक्षक हैं। बताया कि बिना मेहनत किए कुछ हासिल नहीं होता। वह सफलता का श्रेय माता-पिता सहित गुरुजनों को देते हैं। इधर, मंत्री प्रतिनिधि मन्नू ¨सह ने ने उसके घर जाकर फूल माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके श्रवण गुप्ता, विनय, इकबाल खां, अनील यादव, कादीर अंसारी, लखबीर, आनन्द वर्मा आदि लोग मौजूद थे।