Move to Jagran APP

गौ रक्षा के लिए निकाली रथ यात्रा

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : राष्ट्रीय जन शक्ति युवा मोर्चा की ओर से रविवार को गौ रक्षा रथ यात्रा निकाली

By Edited By: Published: Sun, 05 Jul 2015 06:42 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2015 06:42 PM (IST)
गौ रक्षा के लिए निकाली रथ यात्रा

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : राष्ट्रीय जन शक्ति युवा मोर्चा की ओर से रविवार को गौ रक्षा रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान गौ मां की रक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया गया। क्षेत्राधिकारी मनमोहन पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। रथ यात्रा नगर के डाकबंगला रोड से शुरू होकर शाहनिन्दा, छत्तरधारी मोड़, चौक, सदर रोड, तहसील तिराहा, हाटा रोड, केशरी मोड़, यूसुफपुर बाजार, फाटक, फल मंडी, इलाहाबाद बैंक रोड, तहसील मुख्यालय, वकील बाड़ी होते इंटर कालेज के पास जाकर समाप्त हुई। वक्ताओं ने कहा कि गाय हमारी मां है। बावजूद हमारे देश में गो हत्या धड़ल्ले से हो रही है। इस पर किसी तरह की रोक नहीं लग रहा है। आज जरूरत है हमें गौ मां की रक्षा के लिए आगे आने की। अगर गौ मां सुरक्षित नहीं रही तो हमारी संस्कृति व मातृभूति भी सुरक्षित नहीं रह पाएगी। कहा कि युवा वर्ग को आगे आकर गौ मां की रक्षा का संकल्प लेना होगा। उन्होंने लोगों से इस कार्य में आगे आकर योगदान करने का आह्वान किया। यात्रा में अतुल तिवारी, रंजय कुमार, अब्दुल रहीम, पवन तिवारी, नितेश पांडेय, अभय चौबे, अंबुज यादव, अब्दुल हमीद, रणजीत कुमार, शेषनाथ व आबिद आदि शामिल थे।

prime article banner

विद्युत आपूर्ति बंद रहने से परेशानी

मुहम्मदाबाद : नगर में गौ रक्षा रथ निकालने के नाम पर पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बंद करा दिए जाने से लोगों में आयोजकों के प्रति काफी आक्रोश रहा। विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं नगर में दिन में पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही। विद्युत आपूर्ति बंद रखे जाने के लिए लोग स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को भी दोषी बताते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.