जनविरोधी हो चुकी है प्रदेश सरकार : कौशलेंद्र
जमानियां (गाजीपुर) : जन समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील के सामने रामलीला मै
जमानियां (गाजीपुर) : जन समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील के सामने रामलीला मैदान में विधानसभा क्षेत्र स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विफल बताया।
वाराणसी नगर निगम के पूर्व महापौर कौशलेंद्र ¨सह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से जनता से विमुख हो गई है। इस सरकार की नीतियों से किसान, नौजवान व मजदूर परेशान हैं। प्रदेश में बिजली को लेकर हाहाकार मचा है। अधिकारी पीड़ितों को बातों को नहीं सुन रहे हैं। पूरे प्रदेश में गुंडाराज कायम है। अधिकारी सपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। यही हाल रहा तो गरीब, मजदूर व किसानों की हालत अति दयनीय हो जाएगी। जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि जनता की आवाज उठा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस समय आपदा से त्रस्त किसान आत्महत्या कर रहे थे उस समय मुख्यमंत्री अखिलेश सैफई महोत्सव में मशगूल थे। धरना-प्रदर्शन में पूर्व मंत्री शारदा चौहान, रामनरेश कुशवाहा, विजयशंकर राय, ओमप्रकाश, सरोज कुशवाहा, संगीता बलवंत, रमाकांत राय, बृज नंदन ¨सह, कमल निगम, तारकेश्वर वर्मा, ओंकार नाथ यादव, बीके त्रिवेदी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रमाकांत ¨सह व संचालन सुनील ¨सह ने किया।