वाहन के धक्के से छात्र घायल
नंदगंज (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहची गांव के पास मंगलवार की सुबह सात बजे बोलेरो के ध
By Edited By: Published: Tue, 02 Jun 2015 06:45 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2015 06:45 PM (IST)
नंदगंज (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहची गांव के पास मंगलवार की सुबह सात बजे बोलेरो के धक्के से बाइक सवार चकियां निवासी सुनील कुमार (20) घायल हो गए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद नंदगंज-चोचकपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद करंडा थानाध्यक्ष संतोष मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझाकर जाम समाप्त कराया। सुनील इलाहाबाद में बीए में पढ़ते हैं। सात जून को उनकी बहन की शादी है। वह दोस्त को नंदगंज बाजार में छोड़कर बाइक से घर जा रहे थे। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। सुनील का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें