किशोरी ने पुल से गंगा में लगाई छलांग
जमानियां (गाजीपुर) : नगर स्थित कंकड़वा घाट पर बने पीपा पुल से सोमवार की सुबह छह बजे खिदिरपुर के वि
जमानियां (गाजीपुर) : नगर स्थित कंकड़वा घाट पर बने पीपा पुल से सोमवार की सुबह छह बजे खिदिरपुर के विनोद राम की पुत्री ¨रकू (15) ने गंगा की बीच धारा में छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने यह नजारा देखा तो शोर मचाना शुरू किया। नौका के सहारे मछली पकड़ रहे मल्लाहों ने पानी में कूदकर डूब रही ¨रकू को बचा लिया। उसे पानी से बाहर निकालने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ¨रकू से नदी में कूदने के बाबत जानकारी ली। ¨रकू ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उसे उसके घर पंहुचा दिया। ¨रकू के माता-पिता एक दिन पहले ही रिश्तेदारी में गए थे। ऐसे में घर में अकेली ¨रकू के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने नदी में कूदकर आत्महत्या का मन बना ली, यह रहस्य बना हुआ है। ¨रकू की चुप्पी से यह सवाल और भी गहरा गया है। बहरहाल पूरे दिन नगर में इसकी चर्चा होती रही।