भोजपुरी को समृद्ध करने पर बल
रेवतीपुर (गाजीपुर) : अखिल भारतीय भोजपुरी विकास मंच (नगदिलपुर) की ओर से शुक्रवार की रात भोजपुरी लोक र
रेवतीपुर (गाजीपुर) : अखिल भारतीय भोजपुरी विकास मंच (नगदिलपुर) की ओर से शुक्रवार की रात भोजपुरी लोक राजरंग कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भोजपुरी गीत सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी गीत, लाचारी, निर्गुण सुनकर श्रद्धालु रात भर झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी गणेश मिश्रा व विशिष्ट अतिथि विनोद गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने साहित्यकारों व कलाकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। भोजपुरी गायक कलाकार मदन राय, मोहन राठौर, छोटू पांडेय, अरुण मिश्रा ने भोजपुरी के सांस्कारिक एवं मर्यादित गीतों से पूरी रात उपस्थित लोगों को भोजपुरी के समृद्धि लोकराग से जोड़ने का काम किया। साथ ही संचालन कर रहे द्वय कवि मिथिलेश गहमरी व रवि रंजन ने जनसमुदाय से भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए समर्थन मांगा। दर्शकों ने हाथ उठाकर हामी भरी। बीच-बीच में वक्ताओं ने भोजपुरी गीतों में आ रही अश्लीलता की ओर ध्यान आकृष्ट कराने हुए गीतों को गरिमामय बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीनबंधु राय, अर¨वद चौधरी, रामसेवक ¨बद, विनोद, सुनील चौधरी, अखंड प्रताप ¨सह, मुन्ना राय, मनोज यादव, रामसुरेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष छोटे बाबा लहरी ने आभार जताया।