सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल
सैदपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जगह-जगह हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
सैदपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जगह-जगह हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। साथ ही चार घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
पहली घटना सुबह आठ बजे मनसुखवां गांव में हुई। गांव का जितेंद्र यादव (22) पुत्र देवनाथ ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर वापस आ रहा था। घर के सामने ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना कौड़ा गांव में हुई। दो बाइकों की भिड़ंत में कौड़ा गांव निवासी विवेक (25) व करंडा थाना क्षेत्र के ¨बदेश्वरी ¨सह यादव (65) घायल हो गए। तीसरी घटना शरीफपुर गांव में हुई। दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में भटौली गांव के प्रभात (28) व कनुवान के गोरखनाथ (62) घायल हो गए। विवेक व ¨बदेश्वरी की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
सेना की तैयारी कर रहे थे जितेंद्र
जितेंद्र सेना में जाने का इच्छुक है। वह इसके लिए तैयारी में जुटे थे। उसकी मौत का पता चलते ही घरवालों के करुण-क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। जितेंद्र दो भाइयों में बड़ा था।