फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
मनिहारी (गाजीपुर): शादियाबाद थाना क्षेत्र के बभनौली (हंसराजपुर) गांव निवासी अशोक राजभर (18) गुरुवार
मनिहारी (गाजीपुर): शादियाबाद थाना क्षेत्र के बभनौली (हंसराजपुर) गांव निवासी अशोक राजभर (18) गुरुवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बभनौली गांव निवासी जोखन राजभर की पहली शादी बुधिया से हुई थी। उससे दो पुत्र अशोक व जीतू पुत्री पैदा हुए। कुछ साल पहले बुधिया की बीमारी से मौत हो गई। बच्चों के लालन-पोषण के लिए जोखन दूसरी शादी कर लिए। दूसरी पत्नी से एक पुत्र व पुत्री पैदा हुई। पुत्र अशोक पूना (महाराष्ट्र) कमाने चला गया। उसके जाने के बाद पिता जोखन भी अपनी दूसरी पत्नी व बच्चों के साथ गुजरात कमाने चले गए। बुधवार की सुबह अशोक पूना से घर लौटा। अगले दिन मोहल्ले के लोगों के बातचीत करने के बाद करीब ग्यारह बजे अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद उसकी बड़ी मां खाना लेकर पहुंची तो कमरा बंद था। अशोक को आवाज लगाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका जताते हुए बड़ी मां शोर करने लगी। इसपर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण जब दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किए तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए। अशोक का शव कुंडी में रस्सी बांधकर उसी के सहारे लटक रहा था। आननफानन ग्रामीणों ने उसे नीचे उतरा, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। वह क्यों आत्महत्या किया यह स्पष्ट नहीं हो सका। थानाध्यक्ष रुद्रभान पांडेय ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं।