गड्ढा में फंसा ट्रक, जाम
गहमर (गाजीपुर) : स्थानीय थाने के पास मंगलवार की रात नौ बजे गड्ढा में ट्रक धंस गया। इससे सड़क के दोनों
गहमर (गाजीपुर) : स्थानीय थाने के पास मंगलवार की रात नौ बजे गड्ढा में ट्रक धंस गया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बुधवार की रात आठ बजे तक वाहन जाम में फंस रहे। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी स्कूली वाहनों को हुई। जिला मुख्यालय से बालू लदा ट्रक बिहार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गड्ढे में ट्रक धंस गया। उसे निकालने का काफी प्रयास किया गया। छोटे वाहन दूसरे रास्ते से निकाल गए। देर रात तक ट्रक जाम में फंसे रहे।
पुल निर्माण की आस में ग्रामीण
देवकली : तरांव व देवकली के मध्य गांगी नदी पर पुल निर्माण की मांग अर्से से हो रही है। पूर्ववर्ती बसपा सरकार के कार्यकाल में पुल निर्माण स्वीकृत कर लाखों रुपये आवंटित किया गया। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पुल बन जाएगा। अब इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि ब्लाक मुख्यालय से तरांव गांव की दूरी मात्र दो किमी है। संपर्क मार्ग व गांगी नदी पर पुल न होने से ग्रामीणों को सात-आठ किमी घूमकर जाना पड़ता है। बारिश होने से परेशानी बढ़ जाती है। पुल बनने से दर्जनों गांवों को सहूलियत हो जाएगी।