किसानों को मिले मुआवजा व निशुल्क बीज
सैदपुर (गाजीपुर) : भाजपा किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री हरेंद्र यादव के नेतृत्व में शुक्रवा
सैदपुर (गाजीपुर) : भाजपा किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री हरेंद्र यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह से मिला। समस्याओं से संबंधित 11सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर निराकरण की मांग की। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया। महामंत्री ने बताया कि अतिवृष्टि के चलते किसानों की गेहूं, आलू, मटर, अरहर, मसूर, सरसों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जांच कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाए। साथ ही उड़द, मूंग, सूर्यमुखी, खीरा, ककड़ी आदि का बीज निशुल्क दिया जाए। बिजली न रहने से सिंचाई प्रभावित हो रही है। कम से कम 14 घंटे आपूर्ति की जाए। महमूदपुर हथनी में ट्रांसफार्मर खराब होने से बार-बार जल जा रहा है। ज्यादा क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में चिकित्सक नियमित नहीं रहते हैं। उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही क्षेत्र की सभी सड़कों की मरम्मत कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष रामधनी त्रिपाठी, प्रिंस सिंह, तेरसू यादव, संतोष जायसवाल, मुंशी यादव, राधेश्याम मोदनवाल, उत्तम चौरसिया आदि मौजूद थे।