Move to Jagran APP

पुलिस भर्ती में धांधली पर नहीं थम रहा गुस्सा

सैदपुर (गाजीपुर) : पुलिस भर्ती में धांधली से आक्रोशित युवाओं ने मंगलवार को तहसील के सामने एनएच-29

By Edited By: Published: Tue, 24 Mar 2015 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 07:07 PM (IST)
पुलिस भर्ती में धांधली पर नहीं थम रहा गुस्सा

सैदपुर (गाजीपुर) : पुलिस भर्ती में धांधली से आक्रोशित युवाओं ने मंगलवार को तहसील के सामने एनएच-29 पर जाम किया। करीब एक घंटा तक प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बाद में उपजिलाधिकारी भानुप्रताप सिंह को पत्रक दिया।

loksabha election banner

सुबह दस बजे डेढ़ सौ युवक तहसील के सामने पहुंचे। उन्होंने एनएच-29 पर आवागमन रोक कर बैठ गए। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र भारती ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं माने। उनका कहना था कि केवल इटावा और मैनपुरी ही उत्तर प्रदेश नहीं है। हम भी इसी प्रदेश के युवक हैं। नौकरी हमें भी मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो विशाल आंदोलन किया जाएगा। जाम का नेतृत्व सुनील सिंह यादव ने किया। इस मौके पर शक्ति सिंह यादव, नकुल यादव, राहुल यादव, जितेंद्र यादव, आलोक यादव, अजय यादव, चंदन सोनकर, अवनीश यादव, चंदन यादव आदि मौजूद थे।

सपा कार्यालय के सामने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला : जाम खत्म करने के बाद युवा पैदल ही नगर स्थित सपा कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने विधायक सुभाष पासी से मिलने की कोशिश की। इसमें सफलता नहीं मिलने पर युवकों ने मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। खास यह कि युवाओं की नाराजगी का अंदाजा लगने पर सैदपुर कोतवाली के अलावा खानपुर व सादात थाना की पुलिस पहले ही सपा कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट बंद करा दिया था। इस दौरान युवाओं ने पुलिस के सामने ही पुतला फूंका। बाद में प्रशासन ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.