डा. राजेंद्र के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प
गाजीपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण
गाजीपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्यों ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि के मौके पर पीरनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलकर संविधान की मर्यादा व लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान देशभक्त बताया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने भारतीय संविधान की रचना में उनकी भूमिका पर चर्चा की। कहा कि वह जिस सम्मान के हकदार थे वह उन्हें नहीं मिला। वह मेधावी छात्र होने के साथ ही गांधी के अनुयायी थे। उन्हें बिहार का गांधी भी कहा गया। उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने तथा अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाने की केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की।
इस दौरान कलेक्ट्रेट बार संघ के सामने पार्क में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। पारस नाथ सिंह, परमानंद, अशोक, पीयूष, राहुल, सुनील दत्त, मनीष, संतोष, अमरनाथ आदि उपस्थित थे। संचालन सत्यप्रकाश श्रीवास्तव ने किया।