भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के लिए जहर
गाजीपुर : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्श
गाजीपुर : प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांगों का निस्तारण नहीं होने पर रास्ता जाम कर आमरण अनशन की चेतावनी दी।
अरुण सिंह ने कहा कि 16 उप जातियों को अनुसूचित जाति के आरक्षण का अधिकार दिया जाए। भूमि अधिग्रहण अध्यादेश किसानों के लिए जहर है। इस अध्यादेश को वापस किया जाए। स्वकर प्रणाली से आम जनता का शोषण हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरपालिका कार्यालय में विकास के लिए शासन से धन नहीं भेजा रहा है। भुतहियाटांड़ निवासी अखिलेश सिंह पर हुए हमले के महीने भर बाद भी घटना का पर्दाफाश नहीं हुआ।
परिवार भय एवं आतंक के साये में जीवन व्यतीत कर रहा है। करंडा के अवधेश राय के हत्यारा खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। जमानियां कस्बा के सराफा कारोबारी छोटेलाल वर्मा से दिन दहाड़े 50 लाख रुपये लूट लिया गया। व्यापारियों की सुरक्षा के साथ ही घटना का पर्दाफाश किया जाए। जिले की सड़कें बदहाल हैं। देवकली, मनिहारी, करंडा व सदर ब्लाक में लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन में धांधली हुई है।
इसकी जांच कराई जाए। बिरनो स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक नहीं हैं। नो पार्किंग जोन शहर से कम से कम पांच किमी की एरिया में होना चाहिए। राशन कार्ड के लिए फिर से आन लाइन आवेदन कराने से कार्डधारकों को परेशानी हो रही है। धरम्मरपुर पुल का निर्माण में तेजी लाई जाए। धरना-प्रदर्शन में दुर्विजय बिंद, रामजी यादव, हरिहर बिंद, चंद्रिका यादव, हरिवंश यादव, दधिबल बिंद, अवधेश सिंह आदि शामिल थे। अध्यक्षता नंदलाल राम व संचालन राजेंद्र गिरी ने किया।