हत्यारोपी पति को भेजा गया जेल
नंदगंज (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के नवपुरवा (सहेड़ी) गांव में गत 20 फरवरी की रात रीता बिंद (35) की हत्
नंदगंज (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के नवपुरवा (सहेड़ी) गांव में गत 20 फरवरी की रात रीता बिंद (35) की हत्या करने वाले पति अशोक बिंद का पुलिस ने सोमवार को चालान कर दिया। न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले नंदगंज थाने में उसने घटना के रहस्य से पर्दा उठाने के दौरान पत्नी पर ही लांछन लगा दिया। गांव के सिवान में जिस जगह रीता की उसने हत्या की, वहीं पर घटना की देर रात उसे दो युवकों संग मिलने की बात कही। अशोक के पहुंचने पर दोनों युवक भाग निकले तो उसने पत्नी पर साथ लेकर आए फावड़े की बेंत से प्रहार कर दिया। गर्दन में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सकरा निवासी रामजन्म बिंद की पुत्री रीता की शादी डेढ़ दशक पहले नवपुरवा निवासी अशोक बिंद से हुई थी। इनकी दो संतानें भी हैं। मृतका के पिता का आरोप है कि अशोक बिंद कोई काम नहीं करता है। घर का खर्च चलाने व बच्चों की परवरिश में हो रही दिक्कतों के चलते पत्नी उसे मजदूरी या कोई कार्य करने के लिए कहती रहती थी। यही नहीं किसी अन्य महिला के भी संपर्क में था, जिसका रीता विरोध करती थी। इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी।