Move to Jagran APP

संतों ने विश्व में भारत की एकता की मिसाल पेश की

करंडा (गाजीपुर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से ब्राह्मणपुरा गांव में सोमवार को सामाजिक समरसता दि

By Edited By: Published: Mon, 23 Feb 2015 07:42 PM (IST)Updated: Mon, 23 Feb 2015 07:42 PM (IST)
संतों ने विश्व में भारत की एकता की मिसाल पेश की

करंडा (गाजीपुर) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से ब्राह्मणपुरा गांव में सोमवार को सामाजिक समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान मंच पर विभिन्न जातियों के प्रमुख एकसाथ बैठे थे। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक सत्येंद्र ने कहा संतों ने सनातन धर्म की परंपरा को समृद्ध करते हुए पूरे विश्व में भारत की एकता की मिसाल पेश की है।

loksabha election banner

समरसता मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा हिंदू धर्म के परिवार के रूप में जातियां हैं। हमारे ऋषि-मुनि इसके प्रमाण हैं। उन्होंने विभिन्न जातियों में जन्म लेकर हिंदू धर्म को मजबूत किया है। भगवान श्रीराम ने निषाद राज को गले लगाया। संत रविदास ने वर्ण व्यवस्था को एक नई दिशा दी। अन्य वक्ताओं ने भी धर्म व देश को मजबूत करने पर जोर दिया। इससे पहले जिला प्रचारक ने भारत माता के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान खंड कार्यवाह प्रभात शंकर, संघ प्रभारी राजेश मिश्र, सत्येंद्र दुबे, बांके बिंद, अशोक यादव, चंदन पासवान, दीपू कन्नौजिया, बद्री डोम, पंकज वनवासी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता काजू सिंह व संचालन बृजेश मिश्र ने किया।

यज्ञ मंडप की परिक्रमा को उमडे़ श्रद्धालु

गहमर : मां कामाख्या मंदिर धाम पर शुरू रुद्र शत चंडी एवं सीताराम महायज्ञ के चौथे दिन सोमवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी थी। लोग पूरी आस्था के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे थे। सुबह आठ से शत चंडी पाठ तथा दोपहर बारह बजे से रुद्राभिषेक शुरू हुआ। मुख्य पुजारी आचार्य डा. ओमप्रकाश ने बताया कि यज्ञ व मंत्रोच्चारण से वातावरण शुद्ध होता है। कार्यक्रम की सफलता में शशि सिंह, जन्मेजय सिंह, जरनल सिंह, नर्वदेश्वर उपाध्याय, सीताराम तिवारी, बबुआ उपाध्याय आदि की सक्रिय भूमिका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.