फर्जीवाड़ा के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा
गाजीपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर फर्जीवाड़ा का आरोप
गाजीपुर : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कुछ अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में बुधवार को सैकड़ों जुटी आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी जिलाधिकारी एवं सदर एसडीएम अरुण कुमार सिंह से मिलकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एक लिपिक मिलकर आशा संगिनी के चयन में धांधली कर रहे हैं। अयोग्य कार्यकर्ताओं से भी मोटी रकम लेकर उन्हें आशा संगिनी बनाया जा रहा है। इस फर्जीवाड़ा में उन्होंने एक एनजीओ संचालक को भी शामिल कर लिया है। इससे पहले भी उक्त अधिकारी कई भ्रष्टाचार के मामले में संलिप्त रहे हैं। इस पर निवर्तमान जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने उक्त अधिकारी एवं लिपिक को जिला मुख्यालय से हटाकर उनके मूल तैनाती स्थलों पर भेजने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ शासन को लिखा था। अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है।आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि आशा संगिनी के साक्षात्कार समिति से उक्त अधिकारी को हटाकर मूल तैनाती स्थल पर भेजा जाए। इसमें गौतम तिवारी, उर्मिला सिंह, अंजू शर्मा, रेखा देवी, महिमा यादव, मिंता यादव एवं गीता कुशवाहा आदि शामिल थीं।