ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार
गाजीपुर : देवकली ब्लाक के एडीओ (पंचायत) व ग्राम विकास अधिकारी पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को
गाजीपुर : देवकली ब्लाक के एडीओ (पंचायत) व ग्राम विकास अधिकारी पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने ब्लाक मुख्यालयों पर तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सदर ब्लाक मुख्यालय पर तालाबंदी कर आक्रोश जताया। इस मौके पर मंत्री हरिमोहन सिंह, ओमप्रकाश यादव, कमलेश सिंह आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद : ब्लाक कर्मियों ने स्थानीय ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी राजीव गुप्त जिंदगी मौत के बीच जूझ रहे हैं। धरना-प्रदर्शन में प्रभारी बीडीओ उमाशंकर यादव, रामनारायण यादव, सुशील तिवारी, संत कुमार जायसवाल, ईश्वर चंद राय, बलिराम कुशवाह आदि शामिल थे। जमानियां : ब्लाक कर्मियों ने कार्यालयों में तालाबंदी की। बैठक में ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि साथी कर्मचारी के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी मनोज यादव, चंद्रदेव मौर्य, रामप्रकाश, रियाज खां, अक्षय कुशवाहा आदि मौजूद थे। देवकली : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यालय में तालाबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। शोभनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, विनोद चौधरी, राम नगीना यादव, रोशन, संजय दुबे आदि उपस्थित थे।