Move to Jagran APP

टूटा रजवाहा, फसल बर्बाद

दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षमता से अधिक पानी छोड़ने से सोमवार की भोर में गगरन रजवाहा की पटरी टूट गई। इसक

By Edited By: Published: Wed, 28 Jan 2015 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jan 2015 01:00 AM (IST)
टूटा रजवाहा, फसल बर्बाद

दिलदारनगर (गाजीपुर) : क्षमता से अधिक पानी छोड़ने से सोमवार की भोर में गगरन रजवाहा की पटरी टूट गई। इसके चलते 400 बीघा गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। सूचना के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे किसानों में आक्रोश देखा गया।

loksabha election banner

नवली रजवाहा से निकला गगरन रजवाहा की पटरी कमजोर हो गई है। क्षमता से अधिक पानी छोड़ने के कारण रजवाहा टूट गया। किसानों ने इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे। मंगलवार की सुबह दस बजे किसानों ने खुद रजवाहा को बांधकर ठीक किया। किसान लालबहादुर, अरविंद, सुभाष, बसगीर, उजागिर कन्हैया आदि ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से फसल बर्बाद हो गई है। ऐसे में उनको हर हाल में मुआवजा मिलना चाहिए।

बौरवां से उपधि के बीच नहर का रिसाव बंद

सैदपुर : सादात ब्लाक के बौरवां क्षेत्र के किसानों को रबी की खेती में परेशानी नहीं होगी। देवकली पंप कैनाल को बौरवां से उपधि गांव तक पक्का बना दिया गया है। इससे पानी का रिसाव बंद हो गया है। यह पंप कैनाल सैदपुर से डहकलां होते हुए बौरवां निकलती है। बौरवां से उपधि गांव तक नहर कच्ची होने से जल रिसाव होता था। इस कारण काफी किसान रबी की खेती नहीं करते थे। पूर्व एमएलसी स्व. रामकरन यादव 'दादा' ने कुछ वर्ष पहले इस संबंध में शासन से पत्राचार किया था। बाद में नहर का रिसाव बंद कराने के लिए विधान परिषद सदस्य विजय यादव व विधायक सुभाष पासी ने कोशिश की। इसका नतीजा रहा कि करीब छह करोड़ रुपये की लागत से एक हजार तीन सौ मीटर लंबी नहर का निर्माण कराया गया। काम पूरा होने के बाद पानी छोड़ कर परीक्षण किया गया जिसमें पता चला कि अब रिसाव नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.