शोषण के खिलाफ संघर्ष का एलान
गाजीपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई का 22वां सम्मेलन के दूसरे व अंतिम दिन रविवार को श
गाजीपुर : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला इकाई का 22वां सम्मेलन के दूसरे व अंतिम दिन रविवार को शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ आर-पार संघर्ष का एलान किया गया। अमेरिका सिंह यादव को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी फिर दी गई।
पर्यवेक्षक प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार ने संगठन के समक्ष चुनौतियों से पार पाकर राजनैतिक, वैचारिक समझ से मजबूत पार्टी के निर्माण पर जोर दिया। पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री, पूर्व विधायक जयराम सिंह ने संबोधित किया। राजेंद्र यादव, विमल कुमार ने 2002 में बनी बीपीएल सूची से अपात्रों को हटाकर पात्रों को शामिल कराने के लिए लामबंदी की जरुरत बताई। दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं सुरेंद्र राम, नूर मोहम्मद अंसारी, फतेहबहादुर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। हरिहर यादव, रामशब्द राम ,दीनानाथ यादव, रामजन्म राम, रामपरीखा यादव, डा.रामबदन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। नई कमेटी में जनार्दन राम, रामअवध राम सहसचिव व रामलाल कोषाध्यक्ष चुने गए। अध्यक्षता कर रहे हृदयनरायण यादव ने आभार जताया।