मुख्य नियंत्रक पहुंचे अफीम फैक्ट्री
गाजीपुर : राजकीय क्षारोद कारखाना के मुख्य नियंत्रक गुरुदीप सिंह रविवार को अफीम फैक्ट्री पहुंचे। उन्ह
गाजीपुर : राजकीय क्षारोद कारखाना के मुख्य नियंत्रक गुरुदीप सिंह रविवार को अफीम फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों संग बैठक कर फैक्ट्री के विस्तार पर चर्चा की। मुख्य नियंत्रक के फैक्ट्री के सभी कर्मचारी एवं अधिकारी मुस्तैद दिखे।
मुख्य नियंत्रक दोपहर तीन बजे फैक्ट्री पहुंचे। परिसर के गेस्ट हाउस में दो घंटे आराम करने के बाद शाम पांच बजे अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में तीन शिफ्ट में काम होने के लिए बड़ी मशीनें लगानी हैं। इसके लिए अप्रैल में फैक्ट्री को बंद कुछ दिनों के लिए बंद करना होगा। मुख्य नियंत्रक फैक्ट्री की सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर दिखे। उन्होंने परिसर में सीसी टीवी कैमरे बढ़ाने पर भी सहमति जताई। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना और उसे दूर करने का आश्वासन दिया।