Move to Jagran APP

हियुवा का कार्यक्रम रद, 112 कार्यकर्ता गिरफ्तार

गाजीपुर : जमानियां क्षेत्र के गोहदा में गुरुवार को प्रस्तावित हिंदू युवा वाहिनी का घर वापसी कार्यक्र

By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 07:45 PM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 07:45 PM (IST)
हियुवा का कार्यक्रम रद, 112 कार्यकर्ता गिरफ्तार

गाजीपुर : जमानियां क्षेत्र के गोहदा में गुरुवार को प्रस्तावित हिंदू युवा वाहिनी का घर वापसी कार्यक्रम जिला प्रशासन ने रद करा दिया। कार्यक्रम में शामिल होने आए हियुवा के प्रदेश अध्यक्ष सहित 112 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को बस में भरकर पुलिस लाइन लाया गया। कार्यकर्ताओं ने वहां भी सभा शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल एवं पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए।

loksabha election banner

कार्यक्रम में शामिल होने आए हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील लंका स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं संग विचार-विमर्श कर रहे थे। इसकी भनक जैसे ही पुलिस को लगी उसने होटल को घेर लिया। यहां से कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस निकालने वाले थे लेकिन उसके पहले ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सभी को बस में भरकर पुलिस लाइन लाया गया लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वहां भी सभा शुरू कर दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के विचारों को शासन एवं प्रशासन जबरदस्ती दबाना चाहता है। इसमें वह सफल नहीं हो सकता बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल और ऊंचा होगा। अब हियुवा के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को संगठित करेंगे। जिलाध्यक्ष रास बिहारी राय ने कहा कि सरकार तुष्टीकरण के जरिये वोट बैंक की राजनीति कर रही है। यहां गिरफ्तार होने वाले कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से भूपेंद्र, अमरीश सिंह, भानू सिंह, सुरेंद्र यादव, म़ृत्युंजय दुबे, अलगू यादव, गोपाल विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह, निरंजन शर्मा, हरिनारायण यादव, दिलीप आर्य, दिनेश सिंह, रामअवतार यादव, विनोद यादव, संजय आर्य एवं वरुण प्रकाश आदि प्रमुख थे।

पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गोहदा

दिलदारनगर : नगसर थाना क्षेत्र के गोहदा में हिंदु युवा वाहिनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जिला प्रशासन ने इसकी अनुमति भी दी थी लेकिन बाद में इस पर रोक लगा दी गई। इसके बाद भी आधा दर्जन से अधिक हियुवा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। भाष्कर सिंह सदस्य जिला कमेटी के नेतृत्व मे सभा करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया ओर उन्हें नगसर थाने लाया गया।

गिरफ्तार हुए लोगों में 17 युवक व सात महिला कार्यकर्ता शामिल थे। पुलिस के इस कारवाई से कार्यकर्ताओं मे आक्रोश फैल गया। शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन ने गोहदा गाव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। हियुवा के ब्लाक अध्यक्ष सोनू तिवारी ने कहा कि धर्म के नाम पर सम्मेलन कराना प्रदेश सरकार को गलत लग रहा है इसलिये जिला प्रशासन जगह-जगह से कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने मे बैठा रही है। नगसर थानाध्यक्ष राम उजागिर राम ने बताया कि कुल 24 कार्यकर्ता हिरासत में लिये गये हैं।

शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता

हिंदू युवा वाहिनी का गोहदा में आयोजित कार्यक्रम रद कर दिया गया। यह शांति व्यवस्था के लिए खतरा था। इस मामले में कुल 112 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई थी। शाम को उन्हें निरुद्ध कर छोड़ दिया गया। - डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.