Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता

गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को टैक्सी स्टैंड कार्यालय पर हुई। सदस्यत

By Edited By: Published: Sat, 13 Dec 2014 07:10 PM (IST)Updated: Sat, 13 Dec 2014 07:10 PM (IST)
सदस्यता अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता

गाजीपुर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को टैक्सी स्टैंड कार्यालय पर हुई। सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

नव सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए मानिटरिंग कमेटी की सदस्य सरोज कुशवाहा ने कहा कि डिजीटल सदस्यता में युवा, छात्र व छात्राओं को सदस्यता लेने का उत्साह दिखाई दे रहा है। अभियान के तहत डेढ़ लाख नए सदस्य बनाने हैं। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि सदस्यता अपने लक्ष्य से आगे बढ़ रहा है। 19 से तीन दिवसीय तक बूथ पर चलो अभियान के लिए मंडल प्रवासियों की बैठक 15 दिसंबर को टैक्सी स्टैंड कार्यालय पर होगी। बैठक में पूर्व विधायक उदय प्रताप सिंह, गिरिजा शंकर पांडे, संकठा मिश्र, कुंवर बहादुर सिंह, सरोज श्रीवास्तव, राजेश भारद्वाज आदि मौजूद थे। इसी क्रम में अभियान चलाकर जंगीपुर नगर में 528, खालिसपुर मंडल से 189 व मनिहारी मंडल के ढेबुआ में 87 नए सदस्य बनाए गए। रामनरेश कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह, रामहित राम आदि थे। इसी क्रम में भाजपा आइटी सेल की ओर से मुहम्मदाबाद बस स्टैंड पर सदस्यता स्टाल लगाकर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। पार्टी से आमजन को जुड़ने का आह्वान किया गया। इस दौरान 271 नए सदस्य बनाए गए। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री योगेश सिंह, अभिनव गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, कार्तिक गुप्ता, झारखंडे आदि उपस्थित थे। संचालन जिला सह संयोजक आयूष सिंह ने किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुसुम्ही कलां खुर्द में डिजिटल सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान 105 नए सदस्य बनाए गए। बूथ प्रवासियों को सदस्यता कराने का प्रशिक्षण दिया गया। डा. संगीता बलवंत, ओमप्रकाश चौहान, जयप्रकाश पाल, डा. अवधेश आदि शामिल थे। भाजपा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने आदर्शगांव, हाथीखाना में भ्रमण कर 117 लोगों को सदस्यता दिलाई गई। बुधिराम कुशवाहा, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, राजन प्रजापति, शिवचंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.