दिन में छाए बादल, शाम को बूंदाबांदी
गाजीपुर : लगातार पड़ रहे कोहरे के बाद शनिवार को आसमान पर बादल छा गए। दोपहर में बादलों के बीच सूरज की
गाजीपुर : लगातार पड़ रहे कोहरे के बाद शनिवार को आसमान पर बादल छा गए। दोपहर में बादलों के बीच सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। शाम होते-होते घने बादल छा गए। इससे गलन में इजाफा हो गया। देर शाम बूंदाबांदी हुई। अवकाश का दिन होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। बादल छाने से आलू में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है।
शुक्रवार को आधी रात के बाद चली पुरुवा हवा से आसमान पर बादल छाने लगे। टुकड़ों में छाए बादल दोपहर के बाद घने होते चले गए। शाम को बारिश के आसार नजर आने लगे। शाम होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग ठंड में कांपते दिखे। रेलवे स्टेशन, रोडवेज आदि बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार करते यात्री ठंड से परेशान दिखे। लोग गर्मी पाने के लिए चाय-पान का सहारा लेते रहे। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग ठिठुरते रहे। लोगों ने कागज जला कर ठंड से राहत महसूस की। अवकाश का दिन होने के बावजूद चाय-पान की दुकानों पर भीड़ रही। कोहरा के बाद बादल छाने से आलू की फसल में झुलसा रोग का खतरा बढ़ गया है। किसान उसे बचाने की हर जुगत में लगा हुआ है।
इनसेट..
दस्ताना, टोपी की बिक्री बढ़ी
ठंड और गलन में शाम को वृद्धि होते ही दुकानों पर दस्ताना, टोपी, मोजा, मफलर खरीदने के लिए भीड़ लग रही। मिश्र बाजार स्थित कई दुकानों पर पिछले साल के बचे गरम कपड़े बिक गए। स्वेटर, जैकेट की भी डिमांड बढ़ गई है।
इनसेट..
अलाव का पता नहीं
ठंड पूरे शबाब पर है पर प्रशासन को इसकी चिंता नहीं। नगर में कहीं अलाव नहीं दिख रहे। रेलवे स्टेशन, रोडवेज, महुआबाग चौराहा, लंका सहित सार्वजनिक स्थलों पर नगरपालिका द्वारा आज तक अलाव नहीं जलाया जा सका।