Move to Jagran APP

23 फरवरी से हो सकती है सेना भर्ती रैली

गाजीपुर : जनपद में सेना भर्ती रैली 23 फरवरी से शुरू हो सकती है। इस संबंध में सहायक भर्ती अधिकारी सूब

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 08:51 PM (IST)
23 फरवरी से हो सकती है सेना भर्ती रैली

गाजीपुर : जनपद में सेना भर्ती रैली 23 फरवरी से शुरू हो सकती है। इस संबंध में सहायक भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर राजेश कुमार एवं प्रह्लाद बसोड़ ने भर्ती स्थल का मुआयना किया। हालांकि जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल से मुलाकात नहीं होने पर भर्ती की तिथि पर अंतिम मुहर नहीं लगाई जा सकी है।

loksabha election banner

सेना भर्ती की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए सेना के अधिकारी दोपहर बारह बजे पीजी कालेज के मैदान पर पहुंचे। भर्ती स्थल का निरीक्षण करने के बाद तीन बजे वे वापस हो लिए। पिछली बार भर्ती की जिम्मेदारी उठा चुके प्रह्लाद बसोड़ ने बताया कि इस बार भर्ती की कमान सूबेदार मेजर राजेश यादव के हाथों होगी। उनको दौड़, लंबी कूद, स्वास्थ्य परीक्षण, डाक्यूमेंट जांच के सभी स्थानों का मुआयना करा दिया गया है।

साथ ही उन्होंने आरटीआइ मैदान भी देखा है। इस मौके पर जवानों के रूकने के लिए नेहरू स्टेडियम का भी जायजा लिया जा चुका है। भर्ती अधिकारी राजेश यादव ने कहा कि 23 फरवरी से सेना भर्ती शुरू होने का अनुमान है। सब कुछ जिला प्रशासन की रजामंदी पर निर्भर है। वे यहां की सारी व्यवस्था से संतुष्ट हैं। मालूम हो कि बीते वर्ष दो बार सफलतापूर्वक सेना भर्ती कराने से सेना के अधिकारियों में उत्साह बना हुआ है। भर्ती के दौरान शांति बनाए रखने में जिला प्रशासन का भी बड़ा योगदान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.