विश्व में बज रहा मोदी का डंका
देवकली (गाजीपुर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। वह विदेश में रहने वाल
देवकली (गाजीपुर) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। वह विदेश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों को भी जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। स्थानीय बाजार स्थित डीह बाबा परिसर में गुरुवार को आयोजित भाजपा के संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बातें जिले के प्रभारी व काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव के दौरान किए गए अपने सारे वादे पूरा करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद सहित अन्य मुद्दों पर अपना विचार मजबूती से रखा। इससे भारत की शाख विदेशों में बढ़ी है। त्रिवेदी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। समाज के दलित, कमजोर, पिछड़े, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्गो का भविष्य भाजपा में ही सुरक्षित है।
पार्टी के सदस्यता अभियान के माध्यम से भारी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा व सामाजिक मोर्चा के इस संयुक्त सम्मेलन में जिला महामंत्री रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ सपा सरकार में सभी लोग परेशान हैं। विकास कार्य पूरी तरह से ठप है। बिजली, पानी, खाद के लिए किसान परेशान में हैं। गुंडाराज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, सुनील सिंह, अखिलेश सिंह, देवब्रत चौबे, मीरा श्रीवास्तव, तारा दुबे, गुरुप्रसाद गुप्त, कमलेश पांडेय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्त व संचालन केपी गुप्त ने किया।