सूकरों का चरागाह बना वार्ड नंबर आठ
दिलदारनगर (गाजीपुर) : नगर मे अगर सबसे सुलभ कोई चीज है तो वह है कूड़ा। कोई वीआइपी इलाका हो या मलिन बस्
दिलदारनगर (गाजीपुर) : नगर मे अगर सबसे सुलभ कोई चीज है तो वह है कूड़ा। कोई वीआइपी इलाका हो या मलिन बस्ती हर जगह आपको यह समान रूप से मिलेगा। गंदगी एवं कूड़े से अटा पड़ा कस्बा का वार्ड न. आठ संजय नगर सूकरों का चरागाह बन गया है, जिससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। दिन भर सूकरों का झुंड वार्ड में घूमता रहता है। इस शिकायत के बावजूद सफाईकर्मी सफाई नहीं कर पा रहे हैं इससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
वार्ड की महिलायें भी गंदगी फैलाने में पीछे नहीं है। सुबह शाम या रात हो मौका देखते ही घर का कूड़ा सड़क पर फेंककर अपना काम पूरा कर लेती हैं। इससे कूड़ा नालियों में भर जाता है और गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। ऐसे में राहगीरों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। ऐसा लगता है कि लोग प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के बारे में कुछ जानते ही नहीं। इसके लिए सिर्फ नगर पंचायत ही जिम्मेदार नहीं है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा।
नगर पंचायत जिम्मेदार
12सी: मंगल चंद्र चौरसिया
नगर में फैली गंदगी के लिए नगर पंचायत जिम्मेदार है। अगर नियमित सफाई होती तो वार्ड सूकरों का चारागाह नहीं बनता। इस पर नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों को कोई कार्ययोजना बनाकर सफाई करवाना चाहिए। - मंगल चंद चौरसिया।
आगे आएं युवा
13सी: आलोक
गंदगी को नगर से दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। तभी जाकर यह अभियान सफल होगा। वो टोली बनाकर जगह-जगह खुद सफाई कर के साथ लोगों को जागरूक भी करना चाहिए। - आलोक।
सड़क पर न करें गंदगी
14सी:गोपाल वर्मा
लोगों को सड़क पर गंदगी नहीं फेकना चाहिये। सभी लोगों को स्वच्छता का ध्यान रखना होगा तभी जाकर नगर से गंदगी को दूर किया जा सकता है। - गोपाल वर्मा।
सभी मिलकर करें प्रयास
15सी: रोहित गुप्ता
गंदगी के लिए सभी लोग जिम्मेदार हैं इसे दूर करने के लिये सभी को एक साथ प्रयास करना जरुरी है। हमें सफाई के लिए सिर्फ नगर पंचायत का मुंह नहीं ताकना चाहिए। - रोहित गुप्ता।