Move to Jagran APP

सैदपुर में गंगा पुल : कटा वनवास, जगी आस

सैदपुर (गाजीपुर) : नगर से चंदौली जाने के लिए गंगा पर पक्का पुल का निर्माण दिसंबर 2015 तक पूर्ण होने

By Edited By: Published: Mon, 24 Nov 2014 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 24 Nov 2014 09:16 PM (IST)
सैदपुर में गंगा पुल : कटा वनवास, जगी आस

सैदपुर (गाजीपुर) : नगर से चंदौली जाने के लिए गंगा पर पक्का पुल का निर्माण दिसंबर 2015 तक पूर्ण होने की संभावना है। 14 वर्ष के बाद जिस तरह अयोध्यावासियों में आस जगी थी कि अब श्रीराम आएंगे उसी तरह शिलान्यास के चौदह वर्ष बाद निर्माण की तेज गति को देखकर लोगों में जल्द पुल बनने की आस जगी है।

loksabha election banner

वर्ष 1999 में 1754 मीटर लंबे इस पुल निर्माण के लिए शिलान्यास लोक निर्माण मंत्री रहे कलराज मिश्र ने किया था। इसके निर्माण के लिए 89 करोड़ की लागत स्वीकृत है। निर्माण में अब तक 60 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नगर स्थित टाउन नेशनल इंटर कालेज में चुनावी सभा के दौरान यहा की जनता से वादा किए थे कि सरकार का एक वर्ष पूरा होने से पहले पुल बन जाएगा।

सत्ता में सपा की सरकार बनी बावजूद इसके पुल का निर्माण कच्छप गति से ही होता रहा। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा को जिताने के लिए मुख्यमंत्री ने पुन: इसी मैदान पर सभा की तो यहा की जनता ने उन्हें उनका वादा याद दिलाया। उस समय मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि जल्द से जल्द पुल बनेगा। विधायक सुभाष पासी ने मुख्यमंत्री से पुल का निर्माण जल्द पूर्ण कराने के लिए आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करते हुए पुल पर विशेष ध्यान दिया। विधायक ने बताया कि सैदपुर में गंगा नदी पर हो रहे पुल निर्माण को मुख्यमंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया है। अधिकांश निर्माण हो चुका है। नदी में करीब दो पावा और बनाना है। विधायक ने साफ किया कि किसी भी सूरत में दिसंबर 2015 में निर्माण हो जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.