पुल के लिए जिला पंचायत सदस्य को बनाया बंधक
करंडा (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक के मानिकपुर कोटे गांव में गांगी पर अधूरे छलका पुल निर्माण की मांग के
करंडा (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक के मानिकपुर कोटे गांव में गांगी पर अधूरे छलका पुल निर्माण की मांग के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना व अनशन चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा। व्यापारियों व ग्राम प्रधानों ने अनशन का समर्थन किया।
इस दौरान अनशन स्थल पर पहुंचे करंडा प्रथम के जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता प्रभुनाथ राम को बंधक बना लिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से करने के बाद पुल बनवाने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। व्यापार मंडल के ब्लाक अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि छलका पुल के अभाव में व्यापारियों को काफी परेशानी होती है।
पुल नहीं होने से नंदगंज बाजार जाना पड़ता है, इससे समय व धन बर्बाद होता है। हर हाल में पुल का निर्माण होना चाहिए। धरने में अरविंद सिंह, विजय भट्ट, जयशंकर राय, कमला गिरी, वीरेंद्र यादव, रामदास यादव, आजम खान, शिवानंद पटेल, रविकांत राजभर आदि शामिल थे।