खेती में अपनाएं वैज्ञानिक तरीके
बिरनो (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित कृषि निवेश मेला व रबी गोष्ठी में किसानो
बिरनो (गाजीपुर) : स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर शनिवार को आयोजित कृषि निवेश मेला व रबी गोष्ठी में किसानों ने कृषि वैज्ञानिकों से खेती करने की जानकारी ली। इस दौरान कम लागत में अधिक उत्पादन के टिप्स दिए गए। उद्यान एवं खाद्य संरक्षण, पशुपालन, गन्ना विकास के अलावा अन्य कई विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तकनीकी सहायक मृत्युंजय सिंह ने रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर के बारे में अनुदान की जानकारी दी। नरेंद्र देव विश्वविद्यालय के डा. सीपी सिंह ने सही मात्रा में रसायनिक उर्वरक का प्रयोग करने के बारे में बताया। डा. दीप नारायण राय ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। कहा कि कृषि यंत्रों से खेती कर पैदावार बढ़ाया जा सकता है।
कृषि निवेश मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंत्री प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर उदयभान सिंह, बृजेश सिंह, आशा देवी, राजकिशोर राम, भगवान यादव, अभिमन्यु सिंह, श्रीकांत सिंह, जगदीश यादव आदि मौजूद थे।