Move to Jagran APP

समता दिवस के रूप में मना सपा मुखिया का जन्मदिन

गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस समता दिवस

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 08:11 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 08:11 PM (IST)
समता दिवस के रूप में मना सपा मुखिया का जन्मदिन

गाजीपुर : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिवस समता दिवस के रूप में मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने समता भवन में अपने नेता की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करते हुए समता मूलक समाज बनाने का संकल्प लिया। साथ ही केक काटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

loksabha election banner

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मरीजों को अस्पताल में फल वितरण के साथ रक्तदान किया। गोष्ठी से पहले लोकगायक मूलचंद, रजनी श्रीवास्तव एवं पन्नालाल यादव ने गीत प्रस्तुत किया। पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने सपा मुखिया को राष्ट्रभक्त बताते हुए उनकी सोच को प्रेरणास्रोत बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने मुलायम सिंह यादव को देश का महान समाजवादी नेता कहा। इस मौके पर सदानंद यादव, गुलाम कादिर, परशुराम बिंद, अरुण श्रीवास्तव, काशीनाथ वर्मा, जवाहर यादव, गोपाल यादव, अनिल कुशवाहा, नागेंद्र कुशवाहा, सच्चेलाल यादव आदि थे।

जंगीपुर : स्थानीय नगर में पंचायती राज मंत्री के प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव ने सपा मुखिया के जन्मदिन पर केक काटकर लोगों का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर बिरहा का आयोजन किया गया। अमला यादव, नंदलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य अभिमन्यु सिंह, बाढ़ू कुशवाहा आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद : जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू कन्नौजिया व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अवधेश राय ने संयुक्त रूप से केक काटा।

कार्यक्रम में झम्मन यादव, संतोष राय, अनिल निषाद, अंबिका यादव, रामअवतार शर्मा, राजेश यादव, शिवकुमार यादव, रवींद्र यादव, गोकुल बिंद आदि शामिल रहे। डाकबंगला स्थित राजेश राय पप्पू के आवास पर भी लोगों ने खुशियां मनाई। इस मौके पर अभय यादव, कैलाश यादव, कमलेश राय शर्मा, सुशील उपाध्याय, उमेश यादव आदि थे।

कासिमाबाद : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र कार्यालय पर बृजभान सिंह बघेल, बलराम यादव, जगरनाथ चौहान, मनोज यादव आदि ने केक काटा। सैदपुर : सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। नगर स्थित विधायक सुभाष पासी के कार्यालय पर केक काटा गया। केक युवा नेता देवराज सिंह ठाकुर व विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष छोटेलाल यादव सहित सभी कार्यकर्ताओं ने सपा प्रमुख के लंबी आयु की कामना की।

विधायक सुभाष पासी की ओर से कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल व मिठाई वितरित किए। इस मौके पर संजय सिंह, पप्पू यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र यादव फौजी, मुलायम सिंह यादव, अतुल राय, जफर आदि मौजूद थे। उधर सिधौना स्थित पार्टी कार्यालय पर भी मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर एमएलसी विजय यादव, डा जय सिंह यादव, रामविजय चौहान, जिला पंचायत सदस्य कैलाश यादव, प्रभुनाथ गुप्त, दीना, रामजीत यादव, ओमकार सेठ आदि मौजूद थे।

भदौरा : सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने स्थानीय बाजार की झुग्गी, झोपड़ियों में पहुंचकर मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर धर्मेद्र बाबा, अनिल यादव, विनोद पासी, संजय गुप्ता, अजीत सिंह, अकबर खां आदि उपस्थित थे।

गलत नीतियों से विद्युतकर्मी परेशान

सैदपुर : केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विद्युत मजदूर पंचायत के निजी व नियमित कर्मचारियों ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर उपवास सभा कर विरोध प्रकट किया। खंडीय अध्यक्ष जयंतीलाल जायसवाल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से बिजलीकर्मी परेशान हैं। हमारी मागे पूरी नहीं हो रही है। इस मौके पर सुरेश सिंह, प्रकाशनाथ, राजकुमार, गजानन, चमचम, मनोज विश्वकर्मा, प्रभुनाथ आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.