Move to Jagran APP

डीएम के निर्देश के बाद पुल निर्माण में तेजी

सैदपुर (गाजीपुर) : नगर से उस पार चंदौली जाने के लिए गंगा पर पीपा पुल निर्माण जिलाधिकारी के निर्देश क

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 07:25 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 07:25 PM (IST)
डीएम के निर्देश के बाद पुल निर्माण में तेजी

सैदपुर (गाजीपुर) : नगर से उस पार चंदौली जाने के लिए गंगा पर पीपा पुल निर्माण जिलाधिकारी के निर्देश के बाद तेजी आई है। शनिवार को गाय घाट पर रखे पीपा को घाट तक ले जाने का काम शुरू हो गया। मजदूर पीपा को उंचाई पर से नीचे उतारने में जुट गए हैं।

loksabha election banner

पीपा पुल न होने से लोगों को नदी पार में काफी परेशानी हो रही है। साथ ही व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। चंदौली जिले के चहनिया तहसील क्षेत्र के अधिकाश गाव के लोग खरीदारी के लिए सैदपुर आते हैं। पीपा पुल न होने से लोग यहा आने से परहेज कर रहे हैं। हालाकि स्टीमर के सहारे आवागमन जारी है। पीपा घाट पर स्टीमर के इंतजार में लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में लोग विभाग को कोसने में कोई परहेज नहीं करते हैं।

अब पीपा पुल बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के लोग जुट गए हैं। आम नागरिकों का कहना है कि जल्द पुल बन जाए तो आवागमन में काफी सहूलियत हो जाएगी। समय व धन की बचत होगी।

समय होता है बर्बाद

फोटो-25सी-सुनील सिंह

पुल न होने से चंदौली में जो काम है वह नहीं हो पा रहा है। स्टीमर से जाने में काफी समय बर्बाद होता है। पुल बन जाए तो काफी सहूलियत होगी। -सुनील सिंह, डहन।

स्टीमर से सामान ले जाना मुश्किल

26सी: रामजी विश्वकर्मा

पुल के अभाव में खरीदारी नहीं हो रही है। स्टीमर पर च्यादा सामान लादकर ले आने में च्यादा खर्च होता है। इसके चलते आसपास के बाजार से सामान खरीदकर काम चला रहे हैं। - रामजी विश्वकर्मा, समुदपुर, चंदौली।

जल्द ही बने पीपा पुल

27सी: रमेश यादव

पुल के अभाव में काफी परेशानी होती है। लगन का सीजन चल रहा है निमंत्रण देने में उस पार जाने में दिक्कतें आ रही हैं। इस समय पुल की सबसे च्यादा जरूरत है। - रमेश यादव, मारूखपुर, चंदौली।

स्टीमर संचालक करते मनमानी

28सी: पुष्पा पाडेय

जब तक पुल नहीं बन जाता तब तक स्टीमर से जाना मजबूरी है। स्टीमर संचालक भी मनमानी करते हैं। स्टीमर ओवरलोड होने के बाद ही चालू होता है। - पुष्पा पाडेय।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.