Move to Jagran APP

धान क्रय केंद्र के लिए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

मरदह (गाजीपुर) : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को माता तपेश्वरी इंटर कालेज में हुई। अभी तक धान क

By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 06:53 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 06:53 PM (IST)
धान क्रय केंद्र के लिए धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

मरदह (गाजीपुर) : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को माता तपेश्वरी इंटर कालेज में हुई। अभी तक धान क्रय केंद्र न खुलने पर आक्रोश जताया गया। वरिष्ठ नेता जितेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सूखे की मार झेल रहे किसान औने पौने दामों पर धान बेचने को विवश हैं। उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

loksabha election banner

गेहूं की बोआई के समय समितियों पर खाद व बीज की किल्लत है। इसके लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं। प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं रही है। जल्द ही धान क्रय केंद्र नहीं खोलने गए तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में विजय नारायण मिश्र, यशवंत सिंह, धर्मेद्र खरवार, हीरा, अनिल सिंह, विवेक सिंह, महेंद्र खरवार आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता चंद्रभान सिंह व संचालन अजय कुमार सिंह ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.