Move to Jagran APP

30 नवंबर तक पीपा पुल बनने की उम्मीद

सैदपुर (गाजीपुर) : नगर से चंदौली जाने के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल अब तक न बनने से यात्री परेशान हैं।

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 08:00 PM (IST)
30 नवंबर तक पीपा पुल बनने की उम्मीद

सैदपुर (गाजीपुर) : नगर से चंदौली जाने के लिए गंगा नदी पर पीपा पुल अब तक न बनने से यात्री परेशान हैं। शुक्रवार को विधायक सुभाष पासी का प्रयास रंग लाता दिखाई पड़ा। मुख्यमंत्री सचिवालय से उनके सचिव नवीन कुमार ने जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल को फोन कर पीपा पुल के निर्माण की प्रगति के बारे में पूछा। इसके बाद जल्द ही पुल निर्माण कराने का निर्देश दिया। इस पर जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग केअधिशासी अभियंता आरएन गुप्त को फोन तक 30 नवंबर तक पुल का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

loksabha election banner

पीपा पुल का निर्माण 15 अक्टूबर तक हो जाना चाहिए था। महीने भर से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुल का निर्माण अब तक नहीं हो सका। चंदौली से सैदपुर और सैदपुर क्षेत्र से चंदौली जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टीमर के सहारे गंगा नदी पार कर रहे हैं। विधायक सुभाष पासी ने इस समस्या को गंभीरता से लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के संज्ञान में बात डाली।

मुख्यमंत्री ने तत्काल सचिव को पुल निर्माण की प्रगति रिपोर्ट लेने व तत्काल पुल बनवाने के लिए निर्देश दिया। वहीं डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता को 30 नवंबर तक पुल बनवाने के लिए निर्देश दिया है।

होगी काफी सहूलियत

29सी:महेश्वर पाडेय

पीपा पुल बन जाता तो हमें आवागमन में काफी सहूलियत होती। काफी दिनों से हम पुल बनवाने की माग कर रहे हैं। उम्मीद है कि कोई न कोई इस ओर ध्यान अवश्य देगा। महेश्वर पाडेय, डहन।

हमेशा बनी रहती है आशंका

30सी: मनोज सिंह

पुल न होने से स्टीमर ही सहारा है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। -मनोज सिंह, फूलपुर, चंदौली,

समय के साथ धन बर्बाद

31सी: प्रताप

हमारे क्षेत्र का मुख्य बाजार सैदपुर ही है। प्रतिदिन लोग खरीदारी के लिए जाते हैं। आवागमन में काफी परेशानी होती है। अधिक खर्च होने के साथ ही समय भी बर्बाद होता है। -प्रताप, मारूखपुर, चंदौली।

इस बार हो रही देर

32सी: नरसिंह सिंह

पीपा पुल का निर्माण हर वर्ष 15 अक्टूबर तक हो जाता था। इस वर्ष काफी देर हो गया। जल्द पुल बन जाता तो हमारी समस्या खत्म हो जाती। -नरसिंह सिंह, मारूखपुर, चंदौली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.