Move to Jagran APP

सामाजिक संस्थाओं ने भी छेड़ी जंग

करंडा (गाजीपुर) : क्षेत्र के गांगी नदी पर अर्धनिर्मित छलका पुल को पूर्ण कराने के लिए अब सामाजिक संस्

By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 07:18 PM (IST)
सामाजिक संस्थाओं ने भी छेड़ी जंग

करंडा (गाजीपुर) : क्षेत्र के गांगी नदी पर अर्धनिर्मित छलका पुल को पूर्ण कराने के लिए अब सामाजिक संस्थाओं ने भी जंग शुरू कर दी है। शुक्रवार को मानिकपुर कोटे गांव में ग्रामीणों के अनशन को समग्र विकास इंडिया एवं आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने भी समर्थन दिया। इतना ही नहीं पुल निर्माण कार्य अधूरा छोड़ने एवं सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप में निर्माण इकाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए करंडा थाने में तहरीर भी दी गई।

loksabha election banner

संस्था के अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि पिछले आठ जनवरी 2007 को प्रदेश के औद्योगिक राज्य मंत्री कैलाश यादव ने इस पुल की आधारशिला रखी थी। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निगम ने अधूरा कार्य कर पूरा धन हजम कर लिया। इसके बाद बसपा सरकार आई लेकिन पांच पूरे कार्यकाल तक इस पुल का मामला ठंडे बस्ते में रहा। पुन: सपा की सरकार आई, इसके बाद भी अब तक इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

तहरीर लेने के बाद करंडा थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने उच्चाधिकारियों से बात की और 30 दिन में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक छलका पुल नहीं बनेगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद भी अगर निर्माण शुरू नहीं हुआ तो चक्का जाम करने के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आत्मदाह किया जाएगा।

इस दौरान प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। इसमें आम आदमी पार्टी के बबलू श्रीवास्तव, नीरज कुमार, मनोज, पारस, अशोक चौधरी, हवलदार चौधरी, उपेंद्र सिंह, शिवानंद पटेल एवं ग्राम प्रधान रविकांत राजभर शामिल रहे।

'दैनिक जागरण' का दिया हवाला

धरने में शामिल आम आदमी के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे ब्रजभूषण दुबे ने 'दैनिक जागरण' के खबरों का हवाला दिया। कहा कि 'दैनिक जागरण' में लगातार छप रही खबरों को संज्ञान में लेकर वो इस आंदोलन से जुड़े हैं। इतना ही नहीं इसके खबरों की कटिंग मुख्यमंत्री को भी प्रेषित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.