Move to Jagran APP

सड़क पर कूड़ा फेंकने से नहीं कर रहे परहेज

गाजीपुर : स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का अभियान जोर पकड़ता नहीं दिख रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के कार

By Edited By: Published: Sun, 26 Oct 2014 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 26 Oct 2014 07:42 PM (IST)
सड़क पर कूड़ा फेंकने से नहीं कर रहे परहेज

गाजीपुर : स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का अभियान जोर पकड़ता नहीं दिख रहा है। अधिकारियों की उदासीनता के कारण कार्यालयों में गंदगी का अंबार है। शौचालय की बाहरी दीवारें पीकदान बन चुकी हैं। सफाई नहीं होने से उधर से गुजरना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही स्थिति नगर के अन्य कई मोहल्लों की है। सफाई के कुछ ही देर बाद वहां गंदगी का अंबार लग जा रहा है। लोग किसी भी समय कूड़ा फेंकने से परहेज नहीं कर रहे हैं।

loksabha election banner

निस्तारण का स्थान न मिलने के कारण रोजाना निकलने वाला कूड़ा नगर के बाहरी हिस्सों में फेंका जाता है। इसके बावजूद शहर के कई स्थान ऐसे हैं जहां कूड़ा हटते ही गंदगी जमा होना शुरू हो जाती है। लोगों की निष्क्रियता के कारण पूरे दिन सड़कों पर कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आ रहे हैं। महिलाएं घर से बाहर आने के बजाय छतों से ही घरों की गंदगी फेंकने से परहेज नहीं कर रही हैं।

मोहल्लों की गलियों से गंदगी दूर होने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चलाए गए सफाई अभियान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गति देने का प्रयास कर स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का नारा दिया। हाथ में झाड़ू लेकर लोगों को सफाई का संदेश दिया। बताया कि स्वच्छ रहेगा भारत तभी स्वस्थ रहेगा भारत। बावजूद इसके सफाई अभियान में तेजी नहीं आ रही है।

नहीं हटा कूड़ा

प्रधामंत्री के अभियान के बावजूद नगरपालिका सबक लेने को तैयार नहीं है। कचहरी को जाने वाले मार्ग पर शनिवार को लगा कूड़ा का ढेर दूसरे दिन रविवार को भी पड़ा रहा। ऐसा ही नजारा दिखा तुलसीसागर स्थित यूबीआइ की शाखा के सामने। पड़ा कूड़ा दूसरे दिन भी लगा रहा।

लगा रहा कूड़ा

विकास भवन परिसर में लगे हैंडपंप के पास गंदगी फैली रही। वहीं सिंचाई विभाग के वर्कशाप के सामने, पहाड़ खा पोखरा के पास लगा कूड़ा का ढेर लगा रहा।

लोग बोले ..

18सी: गाजीपुर : त्रिलोकी गुप्ता।

आना होगा आगे

स्वच्छता के लिए सभी को आगे आना होगा। जागरूकता से ही सफाई अभियान गति पकड़ सकता है। -त्रिलोकी गुप्ता।

19सी: गाजीपुर: महेंद्र कुशवाहा।

घर से करें शुरुआत

सफाई की शुरुआत सभी को अपने घरों से ही शुरू करनी होगी। हर हाथ में झाड़ू होगा। कूड़ा फेंकने का नियत समय होगा, तभी स्वच्छता संभव है। -महेंद्र कुशवाहा।

20सी: गाजीपुर: अरविंद यादव।

रखना होगा साफ

घर के अलावा लोगों को घरों के बाहर का कुछ स्थान भी साफ रखना होगा, तभी घर के अंदर एवं बाहर स्वच्छता का माहौल बना रहेगा। -अरविंद यादव

21सी: गाजीपुर: गुड्डू ।

नहीं आते बाज

लोग घरों का कूड़ा कभी भी और कहीं भी फेंकने से बाज नहीं आते। अगर समय से ही कूड़ा का निस्तारण करें तो उसे हटाया जा सकता है।- गुड्डू ।

22सी: गाजीपुर: रचना।

बच्चे हों शामिल

सफाई अभियान में बड़ों के साथ बच्चों को भी शामिल होना होगा। बच्चों की जागरूकता सफाई अभियान में काफी महत्वपूर्ण होगी। -रचना।

23सी: गाजीपुर: रीना गुप्ता।

डिब्बे में डालना होगा कूड़ा

लोगों को कूड़ा कचरे के डिब्बे में ही डालना होगा। साथ ही कूड़ा फेंकने का एक नियत समय तय करना होगा जिससे की घर की गंदगी बाहर नहीं पड़ी रह सके। -रीना गुप्ता।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिकंदरपुर घाट पर सफाई की। कार्यकर्ताओं ने छह पर्व को देखते हुए घाट तक जाने के लिए मार्ग को समतल बनाया। कार्यकर्ताओं ने मोहल्लेवासियों संग बैठक कर घाट पर जाने वाले रास्ते की गंदगी को दूर कर घाट को समतल करने पर विचार किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने छठ पर्व के मौके पर जिला प्रशासन से नाव एवं गोताखोरों की व्यवस्था करने की मांग की। इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश मंत्री योगेश सिंह, कार्तिक गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह, सुजीत सिंह, आशुतोष दीक्षित, गर्वजीत सिंह आदि थे।

सफाई कर किया जागरूक

दिलदारनगर : भदौरा ब्लाक के सूर्यभानपुर गांव में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों ने रविवार को दलित बस्ती की सफाई की। सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। दलित बस्ती से प्राथमिक विद्यालय तक सफाई की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पप्पू यादव, हरिकिशुन यादव, सियाराम, मुसाफिर, कमलेश आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.