भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा में लगे जयकारे
गाजीपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शनिवार को उर्दू बाजार से भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर श
गाजीपुर : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शनिवार को उर्दू बाजार से भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हाथी, घोड़े शामिल थे। जुलूस में महापुरुषों की झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं।
कायस्थ समाज को संगठित करने एवं समाज में लगातार विलुप्त हो रही राजनीतिक चेतना के पुनर्जागरण करने के उद्देश्य से निकलने वाली शोभायात्रा में भारी तादाद में समाज के लोग शामिल थे। भगवान चित्रगुप्त की झांकी में समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद, लोकनायक जय प्रकाश नारायण, कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद, कवियित्री महादेवी वर्मा, प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, डा. सुभाषचंद्र बोस, खुदीराम बोस, डा. संपूर्णानंद, गणेश शंकर विद्यार्थी, रघुपति सहाय, फिराग गोरखपुरी आदि की भी झांकी शामिल थी।
समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त के जयकारे लगाते चल रहे थे। इसके साथ आतिशबाजी भी हुई। शोभायात्रा के लिए जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए थे। इस दौरान युवक नौजवान नृत्य करते चल रहे थे। अरुण कुमार श्रीवास्तव ने इसे प्रदेश की ऐतिहासिक शोभायात्रा बताते हुए चित्रांश बंधुओं को बधाई दी। यात्रा में रिबू श्रीवास्तव, सुनील कुमार, ओंकार लाल, अरुण सहाय, नीरज, मनोज, संतोष मनीष, पंकज, अंजलि, मुक्तेश्वर प्रसाद, परमानंद श्रीवास्तव, प्रभात कुमार, हरिश्चंद्र गौड़, गुलाबलाल श्रीवास्तव, गोरखप्रसाद, अमर सिंह राठौर, डा. सुधीर श्रीवास्तव आदि थे।
नंदगंज : क्षेत्र के कायस्थ समाज के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की। बरहपुर, सिहोरी, डंडापुर तथा नारी पंचदेवरा में कायस्थ समाज के लोगों ने झांकियां निकाली। सैदपुर : नगर के कृष्णकन्हैया श्रीवास्तव के आवास पर कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। इसमें यशवीर सिंह ने कहा कि कलम में जितनी ताकत है उतनी दुनिया के किसी भी शस्त्र में नहीं है। देवेंद्र जायसवाल, आकाश बरनवाल, आशुतोश पाडेय आदि थे। संचालन मनीष पाडेय ने किया।