फिर जाम से कराहा शहर
गाजीपुर : जाम के झाम से एक फिर शहर कराह उठा। सोमवार को दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। कही भी यातायात प
गाजीपुर : जाम के झाम से एक फिर शहर कराह उठा। सोमवार को दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। कही भी यातायात पुलिस नहीं दिखी। हर किसी में पुलिस के प्रति गुस्सा साफ दिख रहा था। ओवरब्रिज निर्माण के चलते रौजा को जाने वाली सड़क पर यातायात पूरी तरह रोक दिया गया है। इससे वाहनों का आवागमन लंका-अंधऊ बाइपास से किया जा रहा है। स्थिति यह हो जा रही है कि बाइपास पर दिन भर जाम लग रहा है। सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ। टैक्सी स्टैंड के पास रौजा मार्ग बंद होने के कारण वाहन फुल्लनपुर बाइपास से होकर गुजरना चाहे। एक साथ वाहनों के दबाव के चलते जाम लग गया। किसी तरह घंटे भर बाद समाप्त हुआ। धमार्थ मंत्री विजय मिश्र भी बकुलियापुर की ओर से आ रहे थे। उसी दौरान ओवरलोड वाहनों की वजह से जाम लग गया। मंत्री करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे थे। पुलिस कर्मी किसी तरह जाम समाप्त कराए।