भाजपा कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, खिलाई मिठाई
गाजीपुर : हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता का संदेश मिलते ही रविवार को ट
गाजीपुर : हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक सफलता का संदेश मिलते ही रविवार को टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय पर दीपावली सा नजारा दिखने लगा। आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे तो एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुशियां मनाई गई।
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि दोनों प्रदेशों में सरकारी भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन से आजिज जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। जिला महामंत्री सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, निर्गुण केशरी, रोहिणी कुमार, कुंवर बहादुर सिंह, डा. व्यासमुनि राय, हरेंद्र यादव आदि मौजूद थे। संचालन नगर अध्यक्ष अर्जुन सेठ ने की।
भाजपा कार्यकर्ता गदगद
गहमर : स्थानीय गांव में सुमित गुप्त के आवास पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी मनाई। मनीष, दिवाकर, अभिषेक, विश्वामित्र, अमन, सोनू, सतीश, जगजीत, अभिमन्यु आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता डा. रजनीश सिंह व संचालन मोहित सिंह ने किया।
मुहम्मदाबाद : वरिष्ठ नेता वीरेंद्र राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शंकर कोल्ड स्टोरेज परिसर में पटाखा जलाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। ओमप्रकाश उपाध्याय, दिनेश वर्मा, युगेश, सतीश चंद्र राय, रामनिवास राय, रवींद्र राय, कृपाशंकर राय,प्रमोद राय, तेजबहादुर यादव आदि मौजूद थे। सैदपुर : खानपुर के भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी खुशी व्यक्त की। उपाध्यक्ष रामधनी त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की कार्यप्रणाली से लोग खुश हैं। उधर नगर के बस स्टैंड पर भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। राधेश्याम मोदनवाल, राजेश सोनकर, रजनीकात सोनकर, अनूप बरनवाल आदि मौजूद थे।