जुलूस निकाल डीएम को सौंपा ज्ञापन
गाजीपुर : डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के पहले चरण
गाजीपुर : डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के सदस्यों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के पहले चरण में शनिवार को सिंचाई विभाग चौराहा से जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मुख्यमंत्री व राज्यपाल को संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इससे पहले सिंचाई विभाग कार्यालय पर चल रहे धरने में कर्मचारी नेता डीएन सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी नीति अपना रही है। मांगों की अनदेखी उसे महंगी पड़ेगी। वेतन विसंगति दूर की जाय। सेवाकाल में तीन उच्चीकृत पदों पर पदोन्नति होनी चाहिए। पहली जनवरी 2006 से पुनरीक्षित छठें वेतन आयोग के वेतन का एरियर दिया जाए। इसके अलावा अन्य मांगें पूरी होनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने एकजुट होकर संघर्ष करने पर बल दिया। संरक्षक अरविंद नाथ राय ने 31 अक्टूबर को वाराणसी मंडल पर प्रस्तावित धरना को सफल बनाने का आह्वान किया। जुलूस में श्रीकांत यादव, आरके सिंह, मनोज राय, आरके यादव, प्रदीप शर्मा, आरबी शर्मा, नंदलाल यादव, सुनील कुमार, संतोष कुमार आदि शामिल थे। अध्यक्षता अखिलेश यादव व संचालन सुभाष कुशवाहा ने किया।