शोषण के खिलाफ उठी आवाज
गाजीपुर : ग्राम विकास अधिकारी संघ व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक शनिवार को ग्राम्य विकास
गाजीपुर : ग्राम विकास अधिकारी संघ व ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की संयुक्त बैठक शनिवार को ग्राम्य विकास संस्थान में हुई। इस दौरान शोषण के खिलाफ आवाज उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी समस्याओं का निस्तारण करने की बजाय शोषण करने पर ही तुले हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एकजुट होकर इसके खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। ग्राम प्रधान संघ ने भी सहयोग के लिए समर्थन किया। बैठक में सुरेश सिंह, रामराज कुशवाहा, हरिमोहन सिंह, अमेरिका यादव, सुदामा सिंह, केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार, दिनेश सिंह, अखिलेश, नगीना सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव व संचालन ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के मंत्री काशीनाथ झां ने किया।