बच्चों को बेहतर तालीम की जरूरत
By Edited By: Published: Sat, 20 Sep 2014 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2014 08:00 PM (IST)
जमानियां (गाजीपुर) : राष्ट्रीय नाई महासभा की शनिवार को तहसील के रामलीला मैदान में बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ ही शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोग हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हैं। बच्चों को बेहतर तालीम देकर ही समाज में अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
समय के साथ खुद में बदलाव लाना जरूरी है। प्रथम शूद्र सम्राट पदमनंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दुखंती यादव ने लोकगीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य तौफीक सलमानी, कैप्टन अक्षय कुमार, मुनव्वर सलमानी, मुन्ना शर्मा, सलमान सईद, केदार शर्मा, माया देवी, वकील, कुबेर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद वर्मा व संचालन बसंत शर्मा ने किया। जिलाध्यक्ष बृजराज ठाकुर ने आभार जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें