विभागीय उदासीनता का शिकार कस्तूरबा विद्यालय
By Edited By: Published: Sat, 13 Sep 2014 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Sep 2014 01:00 AM (IST)
भांवरकोल (गाजीपुर) : ब्लाक मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विभागीय उदासीनता का शिकार है। विद्यालय में 85 छात्राओं के सापेक्ष 50 को ही स्टेशनरी वितरित की गई है। उसमें भी किसी को विज्ञान की कापी नहीं मिली है।
यहां पर मच्छरदानी की व्यवस्था नहीं है। छात्राओं को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। हैंडपंप गंदा पानी दे रहा है। छात्रा अमृता कुमारी, सरस्वती, आशा कुशवाहा व खुशबू ने बताया कि नियमित दूध नहीं मिलता है। हैंडपंप से कभी-कभी कीड़े निकलते हैं। जेनरेटर नहीं होने से सबमर्शिबल बंद रहता है। अभी तक ड्रेस नहीं बंटा है।
वार्डेन मधरिमा सिंह ने बताया कि खाद्यान्न नहीं होने से छात्राओं को घर भेज दिया गया था। अभी तक सभी छात्राएं विद्यालय नहीं आ रही हैं। अन्य समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें