बैठक कर बनाई रणनीति
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:52 PM (IST)
गाजीपुर : महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक भांवरकोल ब्लाक के परियोजना कार्यालय पर सोमवार को हुई। इसमें 23 सितंबर को लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन के बारे में चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पांच वर्ष से अधिक समय तक कार्य करने वाली मुख्य सेविकाओं का स्थानांतरण अन्य परियोजना पर किया जाना चाहिए। कहा कि कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए टाट पट्टी तक नहीं है। इससे उन्हें जमीन पर बैठना पड़ता है। इसमें जिला संरक्षक अशोक कुमार राय, ब्लाक संरक्षक अमरनाथ दुबे ने भी संबोधित किया। बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह, सरस्वती मिश्रा, आशा जायसवाल, पुष्पा चौबे, रीमा यादव एवं माधुरी चौरसिया आदि मौजूद थीं। संचालन रामनारायण चौरसिया ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें