जागरुकता से राजभर समाज को मिलेगा हक
शादियाबाद (गाजीपुर) : स्थानीय क्षेत्र के डिहवां गांव में रविवार को घुमंतू एवं विमुक्ति जनजाति मुक्ति दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाज को जागरूक होने की आवश्कता है। सभी पार्टियों ने हमेशा राजभर समाज को धोखा दिया है। समाज के लोगों की हर क्षेत्र में भागीदारी होने से ही विकास होगा।
उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया। कहा हमें अनुसूचित जनजाति का अधिकार मिलना चाहिए। पूर्व राज्य मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि हर हाल में समाज को न्याय दिलाया जाएगा। हम महाराजा सुहेलदेव के वंशज हैं। हक पाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर सकते हैं। समारोह में तुलसी राम भारती, रामधनी प्रधान, धनंजय भारद्वाज, दीपक राजभर सहित अन्य लोग मौजूद थे। अध्यक्षता रघुवर दयाल राजभर व संचालन अच्छेलाल प्रधान ने किया।