तालाब में विसर्जित होंगी दुर्गा प्रतिमाएं : उपजिलाधिकारी
सैदपुर (गाजीपुर) : दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को स्थानीय थाना पर हुई। उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रसाद ने कहा कि गंगा प्रदूषण रोकने के लिए इस बार दुर्गा प्रतिमाएं गंगा या उससे संबंधित नदियों में विसर्जित नहीं की जाएंगी।
गांव या नगर की दुर्गा प्रतिमाएं पास के ही तालाब में विसर्जित होंगी। प्रभारी निरीक्षक एएन सिंह ने पदाधिकारियों से किस गांव की प्रतिमाएं किस तालाब में विसर्जित की जाएंगी, इसके बारे में वार्ता की। इस मौके पर गणेश प्रसाद वर्मा, मनीष बरनवाल, महेंद्र प्रसाद पटेल, सोनू जायसवाल, दिनेश वर्मा, मनोज सोनकर आदि मौजूद थे।
सादात प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थापित होने वाली कुल 13 दुर्गा प्रतिमाएं वैकल्पिक व्यवस्था के तहत थाने के ठीक सामने पोखरे में विसर्जित की जाएंगी। यह निर्णय स्थानीय थाना में हुई बैठक में लिया गया। थानाध्यक्ष जयलाल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ही मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। किसी पंडाल के लिए अलग से व्यवस्था नहीं रहेगी। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि राजनाथ यादव, सभासद विनय प्रकाश, लालबहादुर, वीरेंद्र शास्त्री, कृष्णानंद वर्मा, भोनू प्रजापति आदि लोग मौजूद थे।