Move to Jagran APP

बाढ़ से निबटने को आपदा प्रबंधन तैयार

By Edited By: Published: Wed, 30 Jul 2014 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jul 2014 06:19 PM (IST)
बाढ़ से निबटने को आपदा प्रबंधन तैयार

गाजीपुर : वर्ष 2013 में बाढ़ की आपदा झेल चुका प्रशासन इस बार उससे निबटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बाढ़ सुरक्षा योजना के तहत इस बार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए 33 बाढ़ केंद्र एवं 107 राहत चौकियां बनाई जाएंगी।

loksabha election banner

हर विकास खंड पर 16 एवं नगरपालिका परिषद क्षेत्र में 17 बाढ़ केंद्र बनाए जाएंगे। साथ ही सदर में 23, सैदपुर में 27, जमानियां में 26 एवं मुहम्मदाबाद में 31 बाढ़ चौकियां बनाई होंगी। सभी तहसीलों को मिट्टी का तेल, माचिस, नमक, गेहूं, चना, डीजल, पेट्रोल आदि के वितरण के लिए आरक्षित करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। पंप कैनाल, जल निगम, एवं नगरपालिका को जल प्लावित होने वाले क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था के लिए तैयारी को कहा है। कटान को रोकने एवं मरम्मत के लिए लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका है।

404 नावें उपलब्ध : आपदा प्रबंधन की ओर से बाढ़ के दौरान राहत कार्य के लिए 404 नावों की व्यवस्था की गई है। अधिक नाव की जरूरत पड़ने पर वाराणसी से मंगाई जाएंगी।

टीकाकरण कराए स्वास्थ्य विभाग : स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ से पहले टीकाकरण कराने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। बाढ़ के दौरान मोबाइल चिकित्सा टीम बनाने के साथ प्रत्येक बाढ़ चौकियों पर प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

पशु चारे की होगी व्यवस्था : बाढ़ आने से पहले पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारियों को आवश्यक दवाओं के साथ पशुओं के चारे की व्यवस्था करनी होगी। साथ पशुचारा व्यापारियों की सूची एवं पर्याप्त स्टाक की जानकारी भी रखनी होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर चारा का इंतजाम किया जा सके।

अनवरत होगी विद्युत आपूर्ति : बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में अनवरत विद्युत आपूर्ति चालू रखने के लिए संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियंता को विद्युत पोल, ट्रांसफार्मर एवं तार के साथ लाइनमैनों की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।

पीड़ितों के लिए बनेंगे 27 शरणालय : बाढ़ पीड़ितों को शरण देने के लिए जनपद में 27 शरणालय बनाए जाएंगे। यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के पीड़ितों को वहां रखा जा सके।

बाढ़ के लिए सभी तहसीलों को शासन के आदेश से अवगत करा दिया गया है। बाढ़ नियंत्रण केंद्र 24 घंटा खुला रहेगा जिससे लोगों को आवश्यक जानकारियां मिलती रहें। - अरुण कुमार, प्रभारी अधिकारी आपदा प्रबंधन।

गंगा का जलस्तर

दिनांक मिलीमीटर

25 जुलाई 54.080 शाम छह बजे

26 जुलाई 54.11 शाम छह बजे

27 जुलाई 54.15 शाम छह बजे

28 जुलाई 54.55 शाम छह बजे

29 जुलाई 55.61 शाम छह बजे

30 जुलाई 55.90 (सुबह आठ बजे)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.