Move to Jagran APP

ढेरों खुशियां लेकर आया ईद-उल-फितर का पर्व

By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 07:35 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 07:35 PM (IST)
ढेरों खुशियां लेकर आया ईद-उल-फितर का पर्व

गाजीपुर : खुशियों का त्योहार ईद-उल-फितर का पर्व मंगलवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी अकीदत से मनाया गया। सुबह फजीर की अजान के बाद से ही लोग ईद की नमाज की तैयारियों में जुट गए। सुबह से ही ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी। नमाज अदा होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर मेला सा माहौल था। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

loksabha election banner

विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर सुबह से ही लोग जुटने लगे थे। थोड़ी ही देर में पूरा परिसर नमाजियों से भर गया। अल्लाह-हो-अकबर की सदा गूंजते ही लोग सफ में खड़े हो गए। मस्जिद परिसर भर जाने के कारण लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर ही मोसल्ला बिछाना शुरू कर दिया। नमाजियों की कतार मिश्रबाजार तक चली गई। मस्जिद के पास प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के अलावा समाजसेवी संगठन के सदस्य मौजूद थे। नमाज खत्म होते ही सभी ने एक- दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के बाहर का पूरा नजारा आंखों में कैद कर लेने वाला था।

धर्म व मजहब की दीवारें टूट गई थीं। हिंदू-मुस्लिम सभी एक दूसरे की खुशी में शरीक थे। बच्चों के खिले हुए चेहरे उनके उत्साह को बयां कर रहे थे। सड़कों पर बिक रहे रंग-बिरंगे गुब्बारे बच्चों की खुशियों में और चार चांद लगा रहे थे। इसके बाद शुरू हुआ लोगों के घर जाकर मुबारकबाद देने का सिलसिला। लोगों ने तरह-तरह से बनी सेवई का आनंद लिया। मेहमानवाजी के लिए मीठा के साथ नमकीन व्यंजन का भी इंतजाम था। शाम होते ही सूरज भले ही लोगों को अलविदा कह गया लेकिन ईद की खुशियों का रंग चढ़ता रहा। सैदपुर : नगर सहित ग्रामीण अंचलों में ईद परंपरागत ढंग से मनाया गया। मुस्लिम बंधुओं ने ईदगाह में नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे को ईद की बधाई दी। नगर स्थित ईदगाह पर विधायक सुभाष पासी सहित अन्य नेताओं ने लोगों को गले लगाकर ईद की बधाई दी। नगर पंचायत अध्यक्ष शशि सोनकर द्वारा ईदगाह के बाद शहरी की व्यवस्था की गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक एएन सिंह हमराहियों के साथ डटे थे। सपा नेता छोटेलाल यादव, राजेंद्र यादव, भूंवर सेठ, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बद्री प्रसाद शर्मा, नवीन अग्रवाल, बसपा के रमेश प्रजापति आदि ने लोगों को ईद की बधाई दी।

दुल्लहपुर : कस्बा सहित ग्रामीण अंचलों में ईद परंपरागत ढंग मनाया गया। जलालाबाद स्थित मस्जिद में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज अदा की। थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने लोगों को माला पहनाकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर मौलाना आफताब, मो. गुशनादा अंसारी, बरसात अंसारी, मकसूदन पांडेय, भृगुनाथ मौर्य आदि मौजूद थे। जखनियां : कस्बा सहित मदरा, रामपुर बलभद्र, झोटना आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गई। बहरियाबाद : स्थानीय कस्बा सहित मलिकन गांव आदि जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। नंदगंज : स्थानीय बाजार सहित सीरीगंज आदि गांवों में ईद परंपरागत ढंग से मना। मुस्लिम बंधुओं ने ईद की नमाज अदा की। खानपुर : बहेरी स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की। लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी। सादात : नगर सहित ग्रामीण अंचलों में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद लोगों ने गले मिलकर ईद की बधाई दी। सुहवल : रमवल, सुहवल, अंहारीपुर, ढढ़नी आदि गांवों के मस्जिद में नमाज अदा की गई। मलसा : ढढ़नी, रमवल, ताजपुर, मथारे, खिदिरपुर, मतसा, बेटाबर, भगीरथपुर, मलसा गांव की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। जमानियां : नगर के कस्बा, स्टेशन बाजार, बरुइन, मथारा, फुफुआंव, नई बाजार, आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने सेवई का लुफ्त उठाया।

दिलदारनगर : बहुअरा, रक्सहां, दिलदारनगर, ताजपुर, चित्रकोनी, मिर्चा आदि गांवों में मस्जिदों में नमाज अदा की गई। गहमर : बारा गांव के पश्चिम ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे तथा पूर्वी ईदगाह पर आठ बजे नमाज अदा की गई। इसके अलावा गहमर, मनिया, सायर में भी ईद का पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। मुहम्मदाबाद : नगर स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे नमाज शुरू हुई। ईदगाह के बाहर मुख्य सड़कों पर काफी दूर तक बैठकर लोग नमाज अदा किए। पूर्व सांसद अफजाल अंसारी, पूर्व चेयरमैन समीम अहमद, मंसूर अंसारी, तहमुल खां आदि गले मिलकर लोगों को ईद की बधाई दी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसडीएम कैलाश सिंह, क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार चौबे, प्रभारी निरीक्षक केके मिश्र मय फोर्स जमे रहे। भांवरकोल : क्षेत्र के फखनपुरा, रानीपुर, महेशपुर, मच्छटी, मिर्जाबाद, सोनाड़ी आदि ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। थानाध्यक्ष रामसिंह मय फोर्स चक्रमण करते रहे।

करीमुद्दीनपुर : क्षेत्र के बथोर, ताजपुर, बाराचवर, मौरा, नरायनपुर आदि गांवों में ईद की नमाज अदा की गई। कासिमाबाद : क्षेत्र के गंगौली, जहूराबाद, बरेसर, अलावलपुर, कासिमाबाद आदि जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने इस दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। देवकली : भितरी, पहाड़पुर, हथिनी आदि गांवों के मस्जिदों पर नमाज अदा की गई।

मंत्री ने दी ईद की मुबारकबाद

गाजीपुर: नमाज अदा के बाद विशेश्वरगंज ईदगाह के पास धमार्थ मंत्री विजय मिश्र, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के अरूण सिंह ने ईद की मुबारकबाद दी।

कैमरे की नजर में हुई नमाज

नमाज के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे। कैमरे की जरिए प्रशासन नमाज के दौरान की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा था।

डीएम, एसपी ने दी ईद की मुबारकबाद

विशेश्वरगंज चौकी पर कैंप लगाकर जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सीडीओ रामअवतार पाल, एसडीएम विशाख, सीओ कमल किशोर आदि उपस्थित थे।

सड़क पर किया नमाज अदा

सुबह दस बजे विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर काफी भीड़ रही। सड़क पर चटाई वगैरह बिछाकर लोग नमाज अदा किए। इस दौरान विशेश्वरगंज से लगायत मिश्रबाजार तिराहा भर गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.